कई लम्हें अक्सर हमें याद आते हैं,
कई लम्हें अक्सर हमको सताते है।
इन लम्हों को दिल के एक कोने में हम,
अक्सर दिल की तस्वीर जैसा सजाते है।
कई लम्हें आंखों में आँसू लाते है,
कई लम्हें ख़ुशियों की लहर चलाते है।
कई लम्हों में दर्द का अहसास होता है,
कई लम्हें दिल के लिए खास होतें है।
इन लम्हों की दिल मे एक तस्वीर बना लेता हू,
क्योंकि ये लम्हें हमेशा मुझे याद आते है।
By: Neetesh Narvaria
Nice one 👍
ReplyDelete